झूठे प्रचार कर कुछ नेता जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं, झासे में नहीं आए – उपेंद्र कुशवाहा
धनसोई। बिहार में जो विकास की रफ्तार तेज गति से चल रही है, वो एनडीए सरकार की देन है। हमारी एनडीए सरकार ने सभी वर्ग के लोगों का विकास किया है, न कि किसी एक वर्ग और जाति का। उक्त बाते बाते धनसोई हाई स्कूल के मैदान में आयोजित एनडीए प्रत्याशी पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के समर्थन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कही। इन्होंने कहा कि झूठे प्रचार कर जनता को बरगलाने का कार्य कुछ नेता कर रहे है। आप सभी इनसे सावधान रहने की जरूरत है इनके बहकावे और झांसे में नहीं आना है में नहीं आना है। इस बार संतोष निराला को पूरे शाहाबाद में सर्वाधिक मतों से चुनाव जितवाने का कार्य राजपुर विधानसभा की जनता को करना है। इन्होंने मंच से साफ किया कि मीडिया में जो चर्चा चल रही हैं, मैंने इसी पूर्व की सभा में भी कहा था कि बिहार एनडीए की सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ही थे है और रहेंगे इसमें कुछ भी किंतु परन्तु नहीं है।उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व ही महिलाओं के कहते में दस हजार रुपए दिये है। आगे सरकार बनने पर दो लाख और मिलेंगी.साथ केंद्र सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा राशन, मेडिकल, आवास समेत अन्य बहुत से लाभ सभी को मिल रहा हैं। विपक्षी पार्टियों ने जनगणना का नहीं करवाने का आरोप लगाते थे तभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में जनगणना करवाने का कार्य किया। विपक्षी पार्टियों नेता लोगो को बरगलाने कार्य कर रहे है। इसके बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने जीत का माला संतोष निराला को पहना दी। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए संतोष निराला ने जनता से सेवा करने का मौका मांगा। वहीं मौके पर भाजपा जदयू, हम सेक्युलर, लोजपा रामविलास के नेताओं ने भी अपनी बाते जनता के समझ रख कर अपने प्रत्याशी को जितने की अपील किया। मौके पर बलिराम कुशवाहा, राजवंश सिंह, अशोक कुमार यादव, इंदु देवी, सुधा गुप्ता, श्रीभगवान कुशवाहा, काशी सिंह, अरुण कुमार सिंह, फुटचंद कुशवाहा, लखन मल्होत्रा समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










