नगंवा में 13 से 19 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
बक्सर। पलामू जिले के नगंवा में 13 फ़रवरी से 19 फ़रवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे मंगल आरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं कथा प्रवचन का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक किया जाएगा। कथा का अमृतमय रसपान श्रद्धालुओं को परम पूज्य श्री श्री 1008 गंगापुत्र श्री लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के श्रीमुख से प्राप्त होगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की।










