BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बक्सर। वाराणसी में परम पूज्य बाबा गोबिंद जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चैथे दिन पूरा कथा पंडाल भक्तिमय माहौल में ‘गोकुल’ जैसा दिखाई दिया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते नजर आए और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया। कथा के दौरान महाराज श्री ने जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार तथा असुरराज कंस के अत्याचारों और वसुदेव-देवकी के अटूट धैर्य का विस्तार से वर्णन किया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा पंडाल शंखध्वनि और ‘नंद के आनंद भयो’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान महाराज श्री ने कहा कि जब हृदय में भक्ति और करुणा का जन्म होता है, तभी वास्तविक रूप में कृष्ण का प्राकट्य होता है। इस पुनीत आयोजन के मुख्य यजमान अमित पाण्डेय और विजय जी ने झांकियों व नंदोत्सव की विशेष व्यवस्था कराई। दोनों यजमानों ने सपरिवार आरती में भाग लेकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। नंदोत्सव के दौरान पंडाल में फूलों की वर्षा की गई और भक्तों के बीच माखन-मिश्री तथा खिलौने वितरित किए गए। वहीं भजन संध्या में भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु कथा का आनंद शांतिपूर्वक ले सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!