BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

लालगंज में सिलाई प्रशिक्षण शुरू, किसानों को बकरियां वितरित

बक्सर। कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर के लालगंज परिसर में ग्रामीण युवतियों के लिए तीन दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सुधाकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलते हैं। उन्होंने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में मशीनीकरण तथा नए प्रयोगों को अपनाने पर भी बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. देवकरण ने बताया कि प्रशिक्षण में 15 महिला प्रतिभागियों को कपड़ों की माप, कटाई, सिलाई तथा मशीन के रखरखाव की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान गुरुदासमठिया, नाथपुर, हुकहां और सोंधिला गांव के 14 किसानों को ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां भी उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन के तहत इंदौर गांव में सरसों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन कर किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!