बड़ी खबर
विधि-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन
बक्सर। जिला में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डिहरी ऑन-सोन के निर्देशानुसार कई पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। आदेश के तहत पु०नि० संजय कुमार सिंह-2 को औद्योगिक थाना से पुलिस केन्द्र बक्सर भेजा गया, जबकि पु०नि० सुरेश कुमार सिंह को औद्योगिक थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया। पु०अ०नि० मनीष कुमार शर्मा को पुलिस केन्द्र बक्सर तथा पु०अ०नि० राहुल कुमार को अनु० जाति/जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार पु०अ०नि० संदीप कुमार राम, रवि कुमार, रितेश कुमार दुबे, विकाश कुमार-1, कुसूम कुमार केसरी, प्रफुल्ल कुमार, पु०नि० श्री नाथ सिंह, अरविन्द कुमार एवं संतोष कुमार को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।











