कैम्ब्रीज स्कूल के सात छात्रों ने जेईई मेन में लहराया परचम
बक्सर। कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने जे. ई. ई. (मेन) परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय, माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन किया है। आशीष कुमार सिंह ने 99.28 परसेन्टाइल, रियार्थ रचित ने 99.16 परसेन्टाइल, चंद्र प्रकाश राय ने 99.07 परसेन्टाइल, आदर्श उपाध्याय ने 98.62 परसेन्टाइल, अंश कुमार त्रिपाठी ने 97.81 परसेन्टाइल , आर्यन कुमार सिंह ने 97.81 परसेन्टाइल , चन्द्रहास कुमार ने 94.52 परसेन्टाइल स्कोर किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन. टी. ए.) द्वारा देश के प्रतिष्ठित आई० आई० टी एवं एन० आई० टी० में प्रवेश हेतु स्कोर कार्ड जारी किया गया। छात्रों की सफलता से पूरा विद्यालय-परिवार हर्षोल्लासित है। विद्यालय निदेशक डॉ० मोहन चौबे ने उनकी सफलता पर शुभकामनायें दी हैं तथा कहा कि ये छात्र विद्यालय के चमकते सितारे हैं जो भविष्य में नई ऊँचाईयाँ हासिल करेंगे। विद्यालय के एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी०एस० राव तथा प्राचार्य – उप-प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने इन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता का श्रेय उनका निरंतर परिश्रम एवं लगन है। इनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा- स्त्रोत का काम करेगा।










