BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

बक्सर में विधानसभा चुनाव-2025 की सुरक्षा समीक्षा बैठक, केंद्रीय बलों को दिए सख्त निर्देश

बक्सर। गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती दलों की तैनाती, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, मतदाता केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और निष्पक्षता बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बलों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें एवं किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान केंद्रीय बलों के अधिकारियों द्वारा उनके ठहराव, पेयजल, बिजली, शौचालय, एवं भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि बलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च, क्षेत्र भ्रमण और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवम डुमराओं नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा), पुलिस उपाधीक्षक एचक्यू जिला समन्वयक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

बैठक करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!