बक्सर। गुरुवार यानि 18 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बक्सर स्थित कुछ औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया एवं इनमें चलने वाले गतिविधियों की जांच की गई। एन एच 922 पर देखा गया कि एक कोल्ड स्टोरेज जिसका नाम आशा कोल्ड स्टोरेज है जो सील किया गया है एवं बंद है। इसके बावजूद उसके अंदर टीन स्क्रैप का अवैध धंधा हो रहा है। कार्य में संलग्न कर्मियों से पूछताछ की गई। एनएच 922 पर ही एक और अन्य औद्योगिक इकाई जो मनोज कुमार के नाम पर है एवं लंबे समय से बंद है। पता चला कि इसमें बैद्यनाथ टिंबर के नाम से लकड़ी का व्यवसाय किया जा रहा है। छापेमारी में पता चला है कि इस इकाई में बिजली की अवैध चोरी कर व्यावसायिक गतिविधि चलाया जा रहा है।










