BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
शिक्षा

सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

बक्सर। सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली, बक्सर में शनिवार को आश्विन कृष्णपक्ष चतुर्दशी के शुभ अवसर पर “सप्त शक्ति संगम” नामक एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विशाल केशव सभागार में महिलाओं में निहित सात्विक गुणों का प्रदर्शन करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और देवी सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात् मंचासीन देवी-स्वरूपा अधिकारियों का परिचय कराया गया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में चिंता देवी (विभागीय अध्यक्ष), वर्षा पाण्डेय (क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका), एवं प्रधानाचार्या सुलेखा प्रमुख थीं। प्रस्तावना ज्योति मिश्रा ने प्रस्तुत की। इसके उपरांत बहन आंशी कुमारी, प्रीति कुमारी और अन्या कुमारी द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किए। चिंता देवी ने “कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण” पर भारतीय दृष्टिकोण से विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मानव अपनी दिव्य कल्पनाओं और भावनाओं के माध्यम से समाज के निर्माण में योगदान करता है।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें नारी-शक्ति द्वारा सभी प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत किए गए। महिलाओं के प्रेरक संदेशों और मधुर वाणी ने उपस्थित श्रोताओं का मनोबल बढ़ाया। भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में वर्षा पाण्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में माताओं को अपने सात्विक गुणों के माध्यम से जीवन को आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन चांदनी ने किया और संकल्प आयुषी कुमारी द्वारा दिलाया गया। इस अवसर पर लगभग 150 महिलाएँ उपस्थित रहीं। भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार सहित सभी आचार्य भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!