रुद्र सोलर क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन, विधायक आनंद मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
बक्सर। रुद्र सोलर क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बलिहार मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता सदर विधायक आनंद मिश्र रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित बनाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सिमरी, बलिहार पंचायत के मुखिया के अलावा लालकिशुन सिंह, उमेश सिंह, वशिष्ठ सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेश सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा।










