रोटरी क्लब ऑफ बक्सर का होली मिलन बना यादगार, रंग-संगीत में झूमा
बक्सर। नगर में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल से जुड़े रोटरी क्लब के होली मिलन समारोह ने इस बार ऐतिहासिक रूप ले लिया। डॉ. दिलशाद आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रंग, संगीत और आपसी भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली। पारंपरिक हुड़का होली और “रंग बरसे” की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच के सामने मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार, प्रभुनाथ कुमार, निर्मल कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, परशुराम कुमार, रवि कुमार और मनीष कुमार के नृत्य से माहौल जीवंत हो उठा। प्रभुनाथ कुमार और डॉ. सीएम सिंह का डांस विशेष आकर्षण रहा। साहिल, सतेंद्र कुमार, कृष्णानंद सिंह तुन्नू, मनोज सर्राफ और विवेक कुमार की आकर्षक पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। सागर कुमार, अमरनाथ, बबलू कुमार, गोपाल कुमार, ज्योति कुमार, मंजेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, शिवाधार कुमार और सुजीत समेत रोट्रैक्ट के राहुल, मनीष सागर वर्मा व आदित्य की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। नियामतुल्लाह फरीदी, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी और अनुराग कुमार को आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया। समारोह लंबे समय तक याद रखा।










