रोटरी बक्सर द्वारा छठ पर्व पर ऐतिहासिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बक्सर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रोटरी बक्सर की ओर से एक ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा था, जिसमें कई जरूरतमंद और चोटिल मरीजों को मुफ्त उपचार एवं दवाइयां प्रदान की गईं। रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज के अनेक जरूरतमंद लोगों को सेवा का लाभ मिलता है। इस अवसर पर सीनियर रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह, सचिव साहिल, रोटेरियन दीपक अग्रवाल, रोटरेक्ट राहुल, इम्तियाज अली, डॉ. खालिद (डेंटल सर्जन), डॉ. सुरैया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. वरुण, डॉ. उज्जवल तथा मशहूर कवि एवं शायर साबित रोहतासवी उपस्थित रहे। दीपक अग्रवाल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएँ दीं, वहीं साबित रोहतासवी ने कहा कि छठ भारत की एकता और आस्था का महान पर्व है। शिविर में मुफ्त दवाइयाँ, फस्र्ट एड किट एवं पोलियो की खुराक की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। उपस्थित जनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रोटरी क्लब बक्सर की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।










