मझरिया अग्निकांड में रोटरी बक्सर और मानव अधिकार संस्था ने प्रभावित परिवारों की मदद की
बक्सर। मझरिया में हुए अग्निकांड में पांच परिवारों के घर जलने से हुई जान-माल की क्षति में रोटरी बक्सर एवं मानव अधिकार बक्सर ने भरपूर मदद की है। मौके पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव साहिल, एवं रोट्रैक के साथियों ने मिलकर परिवारों को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने प्रभावित परिवारों को कंबल और चेक प्रदान किए। डॉ. आलम वर्तमान में रोटरी बक्सर के अध्यक्ष भी हैं। अपने सामाजिक कार्यों एवं चिकित्सकीय सेवा के माध्यम से वे लगातार बक्सर की जनता की सेवा कर रहे हैं और उनकी संस्था इस संकट में सामने आई। उन्होंने कहा कि इस तरह की क्षति से परिवारों को बहुत नुकसान होता है और इसकी मदद हम सभी सामाजिक व्यक्तियों को करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह मदद निश्चित रूप से छोटी है, लेकिन छोटी मदद भी लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है। हम परिवारों के साथ खड़े हैं और आगे भी ऐसे लगातार कार्य जारी रहेंगे। वही मौके पर रोटरी अध्यक्ष एवं मानव अधिकार सचिव डॉ. दिलशाद आलम, रोटरी सचिव साहिल, रोट्रैक से राहुल, मनीष कुमार, और मझरिया पंचायत के प्रत्याशी राजा अंसारी भी उपस्थित थे।










