राजद कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल के नेतृत्व में हुआ, कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश
डुमराँव। राष्ट्रीय जनता दल डुमरांव विधानसभा इकाई की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव ने की। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, एमएलसी अशोक कुमार पांडेय और ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने डुमरांव विधानसभा सीट के बार-बार समझौते में जाने के विरोध में अपनी मांग रखी। अखिलेश यादव ने कहा कि संगठन मजबूत कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करे। सुधाकर सिंह और अशोक कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं की मांग को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल ने कहा कि महागठबंधन की बैठक में बक्सर में हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, पूर्व प्रत्याशी बद्री सिंह, पप्पू यादव, संतोष भारती, जगनारायण यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, धनपति चौधरी, शारदा यादव, मनोज ठाकुर, रामप्रवेश सिंह, इफ्ताखर अहमद, राजेंद्र राम, इस्लाम असार, कृष्णा बहादुर, रामजी यादव, शिरंग यादव, मुन्ना खा, बिनोद यादव, भुट्टो खा, ब्रिज बिहारी सिंह, उमेश कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, अजय राम, आर्जुन कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह यादव, लालबाबू यादव, संतोष कुमार सिंह यादव, आरविंद कुमार सिंह, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश यादव ने और मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।










