BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

तेज रफ्तार बस और टेंपो से बढ़ रहा खतरा, राजाराम यादव ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बक्सर। जिले के बक्सर–चौसा पथ सहित विभिन्न सड़कों पर तेज रफ्तार से चल रही बसों और टेंपो को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पूर्व छात्र नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बक्सर सदर राजाराम यादव ने इस संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में कई स्थानों पर बस और टेंपो क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई बसों के ऊपर भी यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाए जा रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण कोई यात्री वाहन से गिर जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाएगा। राजाराम यादव ने कहा कि बक्सर–चौसा पथ पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन यातायात नियमों का पालन नहीं होने से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त जांच अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षमता से अधिक भरे वाहनों में यात्रा करने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!