पावर प्लांट प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा
बक्सर। सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आर/आर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावर प्लांट से प्रभावित क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मॉडल स्कूल निर्माण, नगर भवन बक्सर के जीर्णाेद्धार, चैसा में नगर भवन निर्माण, शवदाह गृह की स्थापना, शव वाहन की खरीद, हाई मास्ट लाइट लगाने तथा सामुदायिक सह विवाह भवन के निर्माण जैसे प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही पावर प्लांट से प्रभावित लोगों को रोजगार देने और प्रभावित परिवारों को आरजी (आरजी) वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद सांसद ने आरजी वितरण में तेजी लाने और सभी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक में जिला प्रशासन बक्सर के अधिकारी, जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।










