पंचायती राज मंत्री से रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने की मुलाकात, उठाईं पंचायतों की समस्याएं
डुमराँव। जदयू के पूर्व विधानसभा प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने पटना में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाकों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की। रवि उज्ज्वल ने कहा कि कई पंचायतों में अब तक सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, इसलिए सभी पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता है ताकि रात में सुरक्षा व आवागमन बेहतर हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कई पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण और पहले से बने भवनों को जल्द क्रियाशील करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। इसके अलावा उन्होंने जिले में विवाह मंडप के निर्माण की भी मांग उठाई। मंत्री दीपक प्रकाश ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।










