BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंजन में छिपाकर लाई जा रही थी शराब

बक्सर। ऑपरेशन-सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 63230 बनारस-आरा पैसेंजर के इंजन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 22/23 फरवरी 2026 की रात विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। टीम ने रात 23ः35 बजे से 00ः30 बजे के बीच बक्सर और टुडीगंज स्टेशन के मध्य ट्रेन के बीच वाले इंजन की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान इंजन में छिपाकर रखी गई कुल 107.850 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 78,190 रुपये बताई गई है। जब्त शराब में रॉयल स्टैग 750 एमएल की 23 बोतल, 8 एमएल 750 एमएल की 58 बोतल, मैजिक मोमेंट्स 750 एमएल की 28 बोतल, मैकडॉवेल्स नंबर-1 750 एमएल की 12 बोतल तथा ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल के 95 टेट्रा पैक शामिल हैं। मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुनगुन कुमार (20 वर्ष), पिता स्व. रामबाबू राय; श्रवण कुमार (19 वर्ष), पिता रामदेव राय; तथा संजय कुमार (19 वर्ष), पिता स्व. लालबाबू राय, सभी निवासी नया टोला देदौर, वार्ड संख्या 11, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है। कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार (आरपीएफ बक्सर) ने किया। टीम में एसआई विजेंद्र मुआल, एएसआई उमेश राय, आरक्षी दीपक कुमार, करण सिंह, डी.के. सिंह, बी.के. गौड़ तथा जीआरपी बक्सर के जवान शामिल रहे। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!