राजनीति
राहुल सिंह को नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए जदयू नेता रवि उज्जवल
डुमराँव। जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा की डुमरॉव विधायक राहुल सिंह को बिहार सरकार के केबिनेट मे जगह मिलना चाहिए यह मांग की है, कहा की राहुल सिंह समतामूलक समाज बनाने वाले व्यक्ती है, इनके बड़े भाई मनोज सिंह व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है, और मनोज सिंह के संस्कार के पाठशाला मे पढा व्यक्ती कभी गलत नही हो सकता है इसलिए राहुल सिंह को नई सरकार मे बढी ज़िम्मेवारी मिलनी चाहिए। कुछ लोग गलत बयानबाजी कर रहे है और आपसी भाईचारा मे मतभेद करना चाह रहे है ऐसे लोगो से समाज के सभी लोगो को परहेज करना चाहिए। राहुल सिंह, संतोष निराला, आनंद मिश्र के जीत की शाहाबाद के साथ साथ पुरे बिहार मे एनडीए के जीत की बधाई।










