कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर में राष्ट्रीय किसान दिवस पर रबी किसान गोष्ठी आयोजित
बक्सर। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा लालगंज ग्राम स्थित कार्यालय सह प्रक्षेत्र परिसर में रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजपुर संतोष कुमार निराला एवं केवीके बक्सर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. देवकरन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। डॉ. देवकरन ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग पर जोर दिया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार निराला ने किसानों को बिजली, पानी, बीज व सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह एवं विवेक कुमार ने भी विचार रखे। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ हरिगोबिन्द ने चना, गेहूं व सरसों की उन्नत तकनीक बताई। जिला उद्यान पदाधिकारी किरण भारती ने उद्यान योजनाओं की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों सीता देवी, बिनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार, त्रिलोकी राम सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक किसानों की भागीदारी रही।










