बड़ी खबर
डुमरांव अंचल कार्यालय में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित
डुमरांव। डुमरांव अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें नया भोजपुर थाना क्षेत्र से संबंधित भूमि विवाद के कुल तीन मामले आए। जिसमें प्रभारी अंचलाधिकारी कुमार दिनेश, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार व अंचल निरीक्षक संजय कुमार यादव की देख-रेख में एक मामले का निपटारा हुआ। जनता दरबार में विभिन्न मौजा के वादी एवं प्रतिवादी उपस्थित थे।










