जन शिक्षण संस्थान ने स्वच्छता जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देते संस्था से जुड़े लोग
बक्सर। जन शिक्षण संस्थान, बक्सर (बिहार) द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से “स्वभाव, स्वच्छता संस्कार, स्वच्छता” विषय पर विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया। जन शिक्षण संस्थान के संस्थापक चेयरमैन निर्मल सिंह भाग लिया। स्टेशन परिसर की सफाई करने और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की आवश्यकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में निदेशक मधु सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें। यह अभियान 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती तक जन शिक्षण संस्थान बक्सर जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।










