BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले शुरू हुई शिव विवाह की तैयारियां

बक्सर। बुधवार को महाशिवरात्रि के आगमन से पहले ही श्रद्धा और उत्सव का रंग छा गया है। शहर के ऐतिहासिक रामरेखाघाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को मंदिर परिसर में हल्दी रस्म और मटकोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की ध्वनि से परिसर गूंज उठा। महिलाएं पीले और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आईं और मंगल गीत गाते हुए माता पार्वती को हल्दी लगाई। हल्दी रस्म से पहले बैंड-बाजा और डीजे के साथ मटकोड़ जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु पीले वस्त्र पहनकर नाचते-गाते शामिल हुए। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी धनजी तिवारी उर्फ धनन बाबा ने बताया कि सभी विवाह रस्में श्रद्धा और शास्त्रों के अनुसार पूरी की जा रही हैं। अब 14 फरवरी को मेहंदी की रस्म होगी और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शिव बारात के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह प्राचीन मंदिर भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित है। सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। फिलहाल बक्सर का हर कोना ‘शिवमय’ हो चुका है और भक्त 15 फरवरी की भव्य शिव विवाह की घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!