बड़ी खबर
दुल्हपुर सिमरी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी
सिमरी। दुल्हपुर सिमरी ग्राम में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सूर्य नारायण भगवान प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन श्री श्री 1008 स्वामी राजगोपालाचार्य जी महाराज उर्फ त्यागी जी महाराज की अध्यक्षता में तथा श्री स्वामी हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 फरवरी को भव्य जल यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। आगामी 6 फरवरी को सूर्य नारायण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा, 7 फरवरी को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति तथा 8 फरवरी को प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही।










