पटना में प्रदीप राय के पुत्र का शाही विवाह, राज्यपाल सहित सियासी दिग्गज जुटे
बक्सर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैष्णवी क्लार्क के चेयरमैन प्रदीप राय के छोटे पुत्र अंकुर राय का विवाह समारोह राजधानी पटना स्थित मौर्या होटल में रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में बिहार के राज्यपाल सहित कई राजनीतिक दिग्गजों और कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। समारोह में शामिल लोगों ने इसे शाही अंदाज का विवाह बताया। शाम करीब सात बजे वर-वधू अंकुर एवं सुविज्ञा जयमाल मंच पर पहुंचे, जिसके बाद अतिथियों के आगमन का सिलसिला शुरू हुआ। समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने वर-वधू को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तथा परिवार के बच्चों को गोद में लेकर स्नेह प्रकट किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री सह भू-राजस्व मंत्री विजय सिन्हा, कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री व एसआईएस सिक्योरिटी के निदेशक ऋतुराज सिन्हा, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री जीवेश मिश्रा, सर्वाेच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज सिंह, दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, घोषी (यूपी) के पूर्व सांसद अतुल राय, पूर्व विधायक दिलमणी देवी, कृष्णानंद सिंह, दिनारा विधायक आलोक सिंह, पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय सहित अनेक न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रदेश के प्रमुख व्यवसायी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदीप राय के समधी सुधीर शर्मा एवं सुरेन्द्र राय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वागत करने वालों में अमित मिश्रा, पप्पू राय, बनारसी राय, विनोद कुंवर, प्रियव्रत दुबे सहित अन्य लोग शामिल थे।











