महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव-2026 का पोस्टर विमोचन
बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महाविद्यालय के प्रांगण में खेल पोस्टर का विधिवत विमोचन प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन के दौरान प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और यह अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व कौशल को बढ़ाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वार्षिक खेल महोत्सवदृ2026 विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु खेल मैदान की सफाई जेसीबी, रोटावेटर और रोड रोलर से कराकर पूरी तरह तैयार किया गया है। प्रदर्शन एवं आयोजन की जिम्मेदारी के लिए विभिन्न खेलों की समितियों का गठन किया गया है, जिसमें दौड़, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, गोला फेंक, बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो व वुशु शामिल हैं। सभी प्रतिभागी अपने संबंधित समिति सदस्यों से संपर्क कर तैयारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. पंकज कुमार चैधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन चैबे, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. विरेन्द्र प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश आर्या, डॉ. श्वेत प्रकाश, डॉ. शशिकला, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, भोला पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, संतोष कुमार, गया शंकर दुबे, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मो. नौषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।










