30 बिहार बटालियन एन.सी.सी कैडेटों के बीच पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता और स्वच्छता-जागरूकता अभियान आयोजित
बक्सर। शनिवार को 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर में कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल साहब की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जैसे- पेंटिंग, निबंध लेखन आदि। इस प्रतियोगिता में 72 कैडेटों ने हिस्सा लिया और मतदाता सह स्वच्छता जागरूकता अभियान का भी सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कमान अधिकारी साहब ने कैडेटों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिये मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। हमें भारत के नागरिक होने के नाते मतदान अवश्य करना चाहिये, इसलिये किसी के प्रलोभन में न आकर स्वेच्छा से सोच-विचार कर योग्य व्यक्ति के पक्ष में मतदान करें। इसी के साथ कमान अधिकारी साहब ने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिये स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस मौके पर पी.आई, अधिकारी और अनेक कैडेट शामिल थे। इस अभियान में सी.एच.एम हरेन्द्र कुमार एवं सी.एच.एम नितेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










