कृषि वर्ष 2025 26 इटाढी प्रखण्ड मे धान कटनी प्रयोग औसत उपज 53.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
बक्सर। सोमवार को कृषि वर्ष 2025-26 के लिए खरीफ धान फसल के कटनी प्रयोग का निरीक्षण उप विकास आयुक्त आकाश चैधरी द्वारा प्रखण्ड इटाढ़ी के पंचायत अतरौना स्थित ग्राम अतरौना में कृषक कौशलेन्द्र कुमार सिंह के खेत पर किया गया। कटनी प्रयोग 10 मीटर × 5 मीटर के आयताकार क्षेत्र में वैज्ञानिक पद्धति से सम्पन्न किया गया। इस प्लॉट से 26.580 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर औसत उपज दर 53.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। यह आंकड़ा जिले में फसली उत्पादन के अनुमान को और अधिक सटीक बनाने में सहायक सिद्ध होगा। कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों को वास्तविक उपज का सही आकलन उपलब्ध कराना तथा कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी, अंचल अधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर एवं इटाढ़ी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।










