77वें गणतंत्र दिवस पर बक्सर–डुमरांव के शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
बक्सर/डुमराँव। 26 जनवरी 2026 को डी. के. कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण से राष्ट्रीय उत्साह बढ़ाया। नृत्य में बिट्टू यादव, अमित कुमार, आरती कुमारी, पम्मी कुमारी, संगीता कुमारी, कामनी ठाकुर तथा गायन में तनु कुमारी, खुशी शर्मा, मुस्कान, करिश्मा, प्रीति वर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन पाण्डेय ने किया। एनसीसी छात्र सोनू कुमार को सीनियर अंडर ऑफिसर रैंक और अभिनव कुमार को मेडल मिला।
वही प्रह्लाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तियरा बाजार में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन इजहार आलम और उपेन्द्र कुमार ने किया। सरस्वती वंदना में निक्की कुमारी, संख्या, आर्शी नाज ने गीत प्रस्तुत किया। संजय और रिद्धी कुमारी ने देशभक्ति गीत गाए। व्यंकटेश, उपेन्द्र, सरफराज, इजहार, बृजमोहन, अनुपमा ने भाषण दिए। डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने संविधान का महत्व बताया। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
वही चरित्रवन स्थित ऐप्टेक सह स्मृति कॉलेज परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्मृति ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संविधान की सर्वाेच्चता और मौलिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। हर्षिता, अंब्रिश और रश्मि के भाषण तथा श्रेया कुमारी के राष्ट्रीय गीत की सराहना हुई। चयनित छात्र-छात्राओं को डॉ. रमेश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। वरीय अधिवक्ता शिवप्रकाश नारायण, दया शंकर ओझा, अजीत कुमार चैबे सहित कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांति मंत्र एवं मिष्ठान वितरण के साथ समापन हुआ।
वही गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अनंतविजयम एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण सहित अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साहभरा माहौल बनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।













