BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
धार्मिक

बक्सर रामलीला मैदान में 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव का आठवां दिन सीता स्वयंवर और कृष्ण लीला का रंगारंग मंचन

बक्सर। श्री रामलीला समिति, बक्सर के तत्वावधान में रामलीला मैदान (किला) के विशाल मंच पर आयोजित 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के आठवें दिन रविवार को रामलीला में सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन किया गया। जिसमें श्रीराम धनुष भंग कर सीता को वरण कर लिए. ”सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ” प्रसंग में दिखाया गया कि राजा जनक भगवान शिव से धनुष लेकर महल में आते हैं और प्रति दिन उसकी पूजा करते हैं। उसी बीच एक दिन राजा जनक किसी कार्य वश महलों से बाहर होते हैं, उस दिन महारानी धनुष की पूजा करना भूल जाती है। यह देखकर सीता जी अपने एक हाथ से धनुष को उठाकर वहां गोबर का चौका लगाती है और उसका पूजन करती है। यह बात राजा जनक सुनते हैं तो उसी समय स्वयंवर की घोषणा करते हुए कहते हैं कि जो राजा इस धनुष का खंडन करेगा उसी से सीता का विवाह होगा स्वयंवर आयोजित होता है। सभा में विश्वामित्र के संग श्रीराम और लक्ष्मण भी आते हैं। जनक जी उनको उच्चासान पर बिठाते हैं. सभागार देश-देशांतर से आए हुए राजाओं से भर जाता है. तभी बाणासुर व रावण के बीच तल्ख संवाद होता है और दोनों वहां से चले जाते हैं तब धनुष यज्ञ की घोषणा होती है। एक-एक कर सभी राजा धनुष उठाने का प्रयास करते हैं और असफल हो जाते हैं। सभी राजाओं को धनुष उठाने में विफल होते देख जनक जी क्रोधित होते हैं और पृथ्वी को वीरों से ही खाली बता देते हैं। राजा जनक के इस कड़वे वचन को सुन लक्ष्मण जी खड़े होकर जनक जी के ऐसे वचन बोलने का विरोध करते हैं तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम खड़े होते हैं और धनुष का खंडन करते हैं। धनुष के खंडन होने पर जानकी जी श्रीराम के गले में वरमाला पहनाती हैं और दर्शक जय सियाराम का उद्घोष करने लगते हैं। इसके पूर्व दिन में कृष्ण लीला के दौरान मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्चंद्रावली छलन दान लीलाश् का मंचन किया। जिसमें दिखाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के साथ रहने वाले ग्वालवाल बरसाना के जंगल में गाय चराने जाते हैं, इस दौरान भूख लगने पर निकट के गांव रिठौरा निवासी गोपी चंद्रावली के यहां पहुंचकर माखन और मिश्री का दान मांगते है लेकिन चंद्रावली घर में रखा माखन मिश्री के साथ-साथ अन्य व्यंजनो को देने से मना कर देती है। इसकी जानकारी ग्वाले अपने सखा श्रीकृष्ण को देते है। श्रीकृष्ण अपना मोहिनी रूप बदलकर चंद्रावली की बहन के रूप में घर पहुंचते है। जिसकी अतिथि सत्कार में 56 भोग, 306 व्यंजन तैयार करती है। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण घर में रखे सारे व्यंजन, माखन, मिश्री खा जाते है। यह देखकर वह आश्चर्य चकित हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण अपने स्वरूप में आकर कहते है कि चंद्रावली मैने तुम्हें छलने के लिए यह रूप धारण किया था। कभी किसी भूखे को अपने घर से झूठ बोलकर वापस नहीं भेजना चाहिए। तुमने मेरे ग्वाले साथियों द्वारा भूख लगने पर माखन, मिश्री दान नहीं दिया था। यह प्रसंग देख श्रोतागण भाव-विभोर हो गए। लीला मंचन के दौरान समिति के सचिव बैकुण्ठनाथ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!