BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

परसियाँ में दीनबंधु उपाध्याय की पुण्यतिथि पर “अमर स्मृतियाँ पिताजी को नमन” कार्यक्रम आयोजित

बक्सर। सदर प्रखंड के परसियाँ स्थित मनोकामना महादेव मंदिर प्रांगण में दीनबंधु कल्याण समिति द्वारा स्मृतिशेष पंडित शिक्षक दीनबंधु उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “अमर स्मृतियाँ पिताजी को नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय ने स्व. दीनबंधु उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। पंडित आचार्य धर्मेंद्र पति तिवारी एवं गोवर्धनाचार्य द्वारा स्वस्तिवाचन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्व. दीनबंधु जी के पुत्र संजय उपाध्याय उर्फ मिट्ठु ने कहा कि यह आयोजन पिताजी की स्मृति में उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों को जीवंत रखने का प्रयास है। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. सिंह ने दीनबंधु के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि वर्षा पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद भी जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर परसियाँ गांव में सड़क का अभाव दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे लेकर वे सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाएंगी। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल के उप-प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय ने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा की निर्गुण प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रामुदार उपाध्याय ने किया तथा संचालन धीरज पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!