मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों से संतुष्ट दिखे प्रेक्षक
बक्सर। गुरूवार को विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना की तैयारी को लेकर गुरुवार को राजपुर और डुमराँव विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। राजपुर के प्रेक्षक के. विवेकानंदन और डुमराँव की प्रेक्षक एन. के. गुंडे ने स्ट्रॉन्ग रूम, कंट्रोल यूनिट मूवमेंट पाथ, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से समीक्षा की। प्रेक्षकों ने जिला प्रशासन और निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए तथा पास सिस्टम सख्ती से लागू रहे। सीसीटीवी मॉनिटरिंग लगातार चालू रहे और तकनीकी दल तत्पर रहे। साथ ही, काउंटिंग पार्टियों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को आयोग के निर्देशानुसार अंतिम ब्रीफिंग दी जाए। उन्होंने पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक राउंड की ईवीएमदृवीवीपैट सत्यापन प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता से हो। तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था काउंटिग डे तक सुदृढ़ रखी जाए। प्रेक्षकों ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई कि मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न होगी।










