ब्रह्मपुर में मतदान व्यवस्था से संतुष्ट दिखे प्रेक्षक प्रभजोत सिंह
ब्रह्मपुर। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक प्रभजोत सिंह द्वारा आज विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बूथ पर की गई व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उन्होंने मॉडल बूथ का भी अवलोकन किया एवं वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। गुरूवार को बक्सर जिले की सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन, महिला मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं का व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखा गया। मतदान कर्मी, सुरक्षा बल, वेबकास्टिंग टीम एवं सहयोगी संस्थाओं की सतत सक्रियता से पूरे जिले में सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित रही। बक्सर जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे और व्यापक रूप से मतदाताओं का सहयोग प्राप्त हुआ।










