बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बक्सर में शपथ दिवस कार्यक्रम आयोजित
बक्सर। गुरूवार को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, बक्सर द्वारा बक्सर उच्च विद्यालय तथा आईटीआई कॉलेज, बक्सर में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिवस का आयोजन किया गया। बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसे समाप्त करने हेतु भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह अभियान बच्चों, पीड़ितों, महिलाओं और नागरिक समाज को सरकार से जोड़ता है ताकि हर लड़की के शिक्षा, सुरक्षा और अवसरों के अधिकार को सशक्त किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई कॉलेज के सहायक प्राचार्य रंजीत कुमार ने की तथा उद्घाटन जिला अधीक्षक संजय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चंदन कुमार (जिला मिशन समन्वयक), महेंद्र कुमार (डीसीआईसीजीएस), अमिताभ गौतम (कार्यक्रम समन्वयक), वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संतोष भारती, अजीत कुमार, कंचन देवी, विकास भारती, एवं हाई स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।










