आजकल ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है, समाज के साथ ऐसे किसी भी अमानवीय हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – बबली दुबे
व्यवसाईयों को हड़काकर रंगदारी मांगने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर हो और प्रशासन उन पर सीधी कार्रवाई करें
बक्सर। काम के एवज में रंगदारी मांगने का सिलसिला 90 के दशक में सुनने को मिला था परंतु अब सुशासन की सरकार में इस तरह के अमनावीय हरकत करने वाले बहुत कम लोग रह गए और जो लोग करते हैं तुरंत सलाखों के पीछे चले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बक्सर में नवरात्रि के दिनों में घटित हुआ। नगर परिषद से जुड़े कार्यों को पूर्व भाजपा युवा जिला अध्यक्ष निकू तिवारी एवं उनके सहयोगी संतोष चौबे के द्वारा वार्ड में ढलाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी बीच गिट्टी गिराने या फिर किसी अन्य बातों को लेकर कहा सुनी होती है। मामले को वहीं निकू तिवारी के द्वारा खेद जताते हुए समाप्त किया जाता है परंतु दूसरे दिन बक्सर शहर में प्रिंस सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा निकू तिवारी के चाचा को बुलाकर दबाव दिया जाता है की निकू तिवारी एवं उनके लोगों को बुलाए वे माफी मांगे नहीं तो मामला आगे बढ़ेगा जैसा कि निकू तिवारी के द्वारा बताया जा रहा है। बुलाकर पैर पर गिराया जा रहा है कहा जा रहा है माफी मांगो संतोष चैबे के साथ मारपीट भी की जा रही है। निकू तिवारी की माने तो उनके पास हजारों रुपए थे पॉकेट से निकाल लिया गया और यह भी कहा गया कि जितने भी ठेकेदारी हुए हैं अब तक उसमें से कमीशन देना पड़ेगा और आगे जो भी काम करोगे उसमें से भी कमीशन पहुंचाना पड़ेगा। इस मामले के उजागर होते ही पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होती है। प्राथमिकी दर्ज होते ही एसपी के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी किस्म के व्यक्ति प्रिंस सिंह की गिरफ्तारी होती है और उसमें संलिप्त अन्य जो लोग हैं वह फरार हो जाते हैं। मामा नाम का कोई व्यक्ति है जो अभिषेक राय का मामा बताया जाता है वह फरार है उसकी तलाश पुलिस कर रही है। अभिषेक राय सहित अन्य लोगों की भी तलाश हो रही है। एसपी की माने तो बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी। वहीं निकू तिवारी ने भी एसपी से गुहार लगाया है कि उन्हें सुरक्षा दिया जाए उन्हें व्यवसाय करना है उन्हें पार्टी का कार्य करना है और ऐसे अपराधी किस्म के लोग सड़क पर चलना मुश्किल कर सकते हैं। अब देखना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर क्या रोल अदा करती है उन्हें सुरक्षित कैसे रखती है ताकि वह अपना व्यवसाय और पार्टी के कामों को पहले की तरह कर सके। वही इस मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में भी काफी नाराजगी है जिस तरह से पैर पर गिराकर माफी मंगवाया गया है और गाली गलौज करके मारपीट किया गया है इसको लेकर समाज कहीं ना कहीं गुस्से में है। प्रशासन से सभी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
वही ब्राह्मण समाज की अगुवाई करने वाले बबली दुबे का भी एक वक्तव्य सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत अदावत होती है तो उसमें व्यक्ति मामले को समझता है निपटता है परंतु यहां तो ब्राह्मण जाति विशेष को टारगेट करके गाली-गलौज किया जा रहा है और उन्हें डिस्टर्ब किया जा रहा है। किसी भी जाति धर्म के लोग हो उनका सम्मान होना चाहिए और जिस तरह से ब्राह्मण जाति के विशेष ऐसे लोगों के साथ अमानवीय हरकत की गई है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही नहीं आने वाले दिनों में जो हमारे समाज की ऊपेक्षा करेगा नीचा दिखाने का कार्य करेगा उसको ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग उसी भाषा तरीका से जवाब भी देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग व्यवसाईयों को हड़काते हैं रंगदारी मांगते हैं ऐसे लोगों पर प्रशासन की नजर होनी चाहिए और प्रशासन की सीधी कार्रवाई भी होनी चाहिए ताकि व्यवसाय और समाज से जुड़े लोग सुरक्षित रह सके। वही बबली दुबे ने कहा कि बक्सर को ब्राह्मण बहुल्य सीट बनाया गया है परंतु जब ब्राह्मणों पर अत्याचार होता है तो कोई ब्राह्मण का नेता साथ देने के लिए सामने बोलने के लिए साथ नहीं आता है। ब्राह्मण को एकजुट होना होगा और अपनी ताकत को बराबर दिखाते रहना होगा।










