चारों विधानसभा क्षेत्रों में नहीं हुई कोई अप्रिय घटना, सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद
बक्सर। बिहार विधानसभा 2025 के अंतर्गत प्रथम फेज का चुनाव गुरूवार 06 नवम्बर को समाप्त हो गया। जिले के चारों विधानसभा में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ कही से कोई अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं प्राप्त हुई है जो लोग बूथ पर वोटरों को बाधा उत्पन्न कर रहे थे वैसे कुछ नेताओं और असमाजिक तत्वों को थाने में बैठा दिया गया और मतदान समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ऐसी घटना सभी चारों विधानसभाओं में देखने को मिली है। 199 ब्रह्मपुर विधानसभा के कुल 418 मतदान केन्द्रों पर कुल 341934 मतदाता में से 05ः00 बजे तक लगभग 50.76 प्रतिशत मतदताओं नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वही 06ः00 बजे लगभग 60 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। इस विधानसभा में 181140 पुरूष मतदाता एवं 160792 महिला मतदाता शामिल है। फस्र्ट टाइम मतदाता 5551 है। वही 200 बक्सर विधानसभा के कुल 346 मतदान केन्द्रों पर 285787 मतदाताओं में से 05ः00 बजे तक लगभग 57.74 प्रतिशत मतदताओं नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वही 06ः00 बजे लगभग 60 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। यहां पर 150193 पुरूष मतदाता एवं 135590 महिला मतदाता है। यहां पर फस्र्ट टाइम वोटर 5723 है। वही 201 डुमरांव विधानसभा में 382 मतदान केन्द्रों पर कुल 322024 मतदाताओं में से 05ः00 बजे तक लगभग 59.00 प्रतिशत मतदताओं नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वही 06ः00 बजे लगभग 60 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। यहां पर 170690 पुरूष मतदाता 151331 महिला मतदाता शामिल है। वही फस्र्ट वोटर 6008 है जबकि 202 राजपुर विधानसभा में कुल 421 मतदान केन्द्रों पर कुल 335391 में से 05ः00 बजे तक लगभग 53.55 प्रतिशत मतदताओं नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वही 06ः00 बजे लगभग 60 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। यहां पर 175471 पुरूष मतदाता एवं 159918 महिला मतदाता शामिल है। वही 6952 फस्र्ट टाइम वोटर है। कुल सभी चार विधानसभाओं मे सभी प्र्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है। आगामी 14 नवम्बर को जब ईवीएम खुलेगा मतगणना होगी तब सभी के किस्मत का फैसला होगा। इस चुनाव में 158 सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति हुई थी। वही चारों विधानसभा में कुल 52 उम्मीदवार मैदान में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 6896 मतदान कर्मी और 3972 पुलिस बल लगाए गए थे।
वही इटाढ़ी हाई स्कूल स्थित केंद्र पर फस्र्ट टाइम वोटर पटना एएन कॉलेज की स्नातक की छात्रा अनुष्का कुमारी ने पटना से आकर मतदान किया। कहा-सरकार चुनने में भागीदार बनकर अच्छा लगा।












