बड़ी खबर
ज्योति चौक से अंबेदकर चौक तक रहेगा नो-एंट्री, भारी वाहनों पर 48 घंटे की रोक
बक्सर। विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद 6 नवंबर की शाम को ईवीएम जमा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक बाजार समिति बक्सर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं, जबकि ज्योति चौक से अम्बेदकर चौक और आईटीआई मोड़ से डीएवी मोड़ तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोगी, एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन का उपयोग न करें। साथ ही 5 नवंबर सुबह 8 बजे से 7 नवंबर सुबह 4 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।










