राजनीति
राजपुर में एनडीए प्रत्याशी संतोष निराला का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता से मांगा समर्थन
बक्सर। शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी संतोष निराला के समर्थन में जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। इस दौरान संतोष निराला स्वयं ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से तीर छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान संतोष निराला ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास को नई दिशा दी है और आगे भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह समर्पित रहेंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। अभियान में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।










