नावानगर स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न
नावानगर। स्कूल प्रांगण में पंद्रहवां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कुदरा कैमूर थानाध्यक्ष नंदू कुमार, विद्यालय निदेशक दीपक कुमार एवं नवोदय प्राचार्य कौशल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय निदेशक दीपक कुमार ने अंग वस्त्र और फूल माला देकर किया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिंह और साक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आई गिरी नंदनी, जिस देश में गंगा बहता है, कपल डांस, लेजी डांस, माई नेम इज लखन, ऑपरेशन सिंदूर, कसम ली है हमने, इंग्लिश सॉन्ग, काला चश्मा, एक पल का जीना, आसमान में जैसे बादल, नारी शक्ति धर्म, ताल से ताल मिला, छोटा बच्चा जान के, आँखे खुली हों बंद, बेटी चले ससुराल, कमेडी डांस, गजानन, ओ साहिबा, आजा नाचले, रिकॉर्डिंग धुन पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा पर आधारित एकांकी नाटक यमराज का दरबार, नेता जी का साक्षात्कार, जैसा करोगे वैसा भरोगे, छिप-छिप कर आशु बहाने वाले का मंचन भी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। मौके पर नावानगर पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजू यादव, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य कुसुम देवी, रूपसागर मुखिया ब्रज कुमार सिंह, नावानगर मुखिया प्रतिनिधि ईजाजुल हक, विद्यालय अध्यक्ष रमेश सिंह, विद्यालय प्राचार्य भावेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।










