बक्सर में मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का समापन
बक्सर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीधाम अयोध्या से पधारीं सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री किशोरी प्रज्ञा पाण्डेय ने व्यासपीठ से श्रीराम कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, करुणा और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जिसे आत्मसात कर समाज को श्रेष्ठ दिशा दी जा सकती है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भजन गायक रविंद्र तिवारी, तबला वादक दिनेश कुमार उर्फ भुवाली, नाल वादक उमाशंकर, बैंजो वादक छठू लाल लहरी, पैड वादक भोला जी रोहतास सहित अन्य कलाकारों ने संगत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा का समापन मंगलवार 13 जनवरी को हुआ, जबकि पूर्णाहुति एवं भंडारा कार्यक्रम 14 जनवरी बुधवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजन आचार्य सत्येंद्र तिवारी उर्फ सोनू बाबा के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। अंतिम दिवस पर व्यासपीठ पर जजमान की भूमिका श्रद्धालु परिवार द्वारा निभाई गई। आयोजन को सफल बनाने में गुंजन पाण्डेय, अजीत गुप्ता, विनोद सिंह, आशीष सिंह उर्फ जट्टा सिंह, विनीत सिंह, धन्जी सिंह, अनिल तिवारी, मुन्ना सिंह, चूमन राय, सुनील कुमार सिंह, सुप्रसिद्ध तबला वादक ललन मिश्रा, भानू बाबा, चंदन पाण्डेय, संतोष चैबे, सुशील राय सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।










