BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

भगवान शिव के अपमान से आहत होकर माता सती ने किया शरीर का त्याग — युगल किशोर शरण जी महाराज

केसठ। प्रखंड के दसियांव गांव में बाबा हरसु मानस मंडल के तत्वावधान में हरसु ब्रह्म जयंती के अवसर पर भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को बक्सर के प्रसिद्ध संत मामाजी के शिष्य एवं कथा वाचक युगल किशोर शरण जी महाराज ने माता सती के शरीर त्याग और दक्ष के यज्ञ विध्वंस की मार्मिक कथा विस्तारपूर्वक सुनाई। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार पिता दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान किए जाने से आहत होकर माता सती ने योगाग्नि में अपने शरीर का त्याग कर दिया। इसके उपरांत भगवान शिव के रौद्र स्वरूप और दक्ष के यज्ञ के विध्वंस का सजीव वर्णन करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम और श्रद्धा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथावाचन के समय पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार द्विवेदी ने किया, जिन्होंने मंच संचालन को सहज और प्रभावशाली बनाया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम का समापन 27 जनवरी को होगा। पूरे गांव में श्रीराम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!