बक्सर में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एसएसटी टीम का अनुश्रवण
बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिप्रेक्ष्य में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एसएसटी टीम का अनुश्रवण। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के क्रम में रविवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, राकेश कुमार द्वारा गंगौली-सिमरी क्षेत्र में एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) के कार्यों का अनुश्रवण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने टीम द्वारा की जा रही निगरानी गतिविधियों, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा संवेदनशील स्थानों पर की जा रही गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टीम को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की नकदी, उपहार, शराब या अन्य प्रलोभन सामग्री के परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के संचालन में एसएसटी टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी सदस्य चैकसी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।










