BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

मनरेगा संग्राम कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर योजना कमजोर करने का आरोप लगाया

बक्सर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 13 जनवरी 2026 से प्रारंभ मनरेगा संग्राम कार्यक्रम के तहत ब्रहमपुर कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मनरेगा संग्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रघुनाथपुर ग्राम से हुई, जिसमें मनरेगा मजदूरों, महिलाओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। मुख्य अतिथि बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि मनरेगा योजना यूपीए सरकार की विश्वस्तरीय योजना थी, जिसे मोदी सरकार ने कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गरीब मजदूरों को नुकसान और बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिल रहा है। डॉ. पांडे ने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय का पुरजोर विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी मृणाल अनामय ने कहा कि मनरेगा के मूल स्वरूप और महात्मा गांधी के नाम के साथ छेड़छाड़ लोकतंत्र के लिए खतरा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजू वर्मा ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भोला ओझा, लालबाबू मिश्रा, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, मोहम्मद जलील अंसारी, राजेश पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!