बड़ी खबर
मृत युवती के घर पहुंचे विधायक, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा
चक्की। चुन्नी डेरा में बरमेश्वर यादव की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी की मृत्यु के बाद उनके घर पहुंचे शंभू नाथ सिंह यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। शंभू नाथ सिंह यादव ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी इस तरह का कृत्य करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, आज उसी घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य करने से पहले लोगों को दस बार सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस परिवार में कोई स्थायी कमाने वाला नहीं है। युवती के पिता कोलकाता के आसनसोल में दूध का व्यवसाय करते हैं और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता है।










