BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

आदर्श संस्कृत उच्च विद्यालय चुन्नी पहुंचे विधायक आनंद मिश्र, शिक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

बक्सर। चुन्नी पंचायत स्थित आदर्श संस्कृत उच्च विद्यालय, चुन्नी का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक आनन्द मिश्र ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय के विकास तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विधायक आनन्द मिश्र ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और परिश्रम से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, उप प्रमुख मोहित दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, अजय चौबे, रवि प्रकाश गुप्ता, रामजीत गोंड, विनय उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!