कमल सेवा केंद्र में विधायक आनंद मिश्र ने सुनीं जन-समस्याएं
बक्सर। शनिवार को कमल सेवा केंद्र में बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इस अवसर पर भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूर्वी ज्वाला सैनी, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी अजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष पाण्डेयपट्टी अजय भट्ट, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दीपक सिंह उर्फ अमित सिंह, चैसा नगर की सविता देवी तथा चैसा ग्रामीण प्रकाश राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा संगठन जन-जन के साथ मजबूती से खड़ा है और विकास व सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।










