BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

विधायक आनंद मिश्र ने ग्रामीण रोजगार मिशन 2025 की जानकारी दी

बक्सर। विधायक आनंद मिश्र ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025’ को लेकर ग्रामीण जनता को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विधेयक मनरेगा का स्थान लेता है और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी देगा, जिससे आय सुरक्षा मजबूत होगी। विधायक ने कहा कि इस योजना के तहत रोजगार सृजन को जल-संबंधी कार्य, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका बुनियादी ढांचा और जलवायु अनुकूल कार्यों से जोड़ा गया है। मजदूरी का भुगतान डिजिटल माध्यम से काम के 15 दिन के भीतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को योजना निर्माण और कार्यान्वयन में प्रमुख भूमिका दी गई है, जबकि सामाजिक लेखा परीक्षा और एमआईएस डैशबोर्ड के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। आनंद मिश्र ने जनता से अपील की कि वे योजना के वास्तविक लाभों को समझें और किसी भी प्रकार के भ्रम और दुष्प्रचार से सावधान रहें। उन्होंने इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। वहीं प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से ओमप्रकाश भुवन जिला अध्यक्ष भाजपा, आनन्द मिश्र सदर विधायक, अरुण कुशवाहा जिला प्रभारी, धनजय त्रिगुण, रमेश गुप्ता, पुनीत सिंह, संध्या पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, नवीन राय, अविनाश पाण्डेय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!