जिला कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान, 50 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
बक्सर। जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार हुआ। इस अवसर पर विनोद कुमार मौर्य सहित लगभग 50 लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में संतोष कुशवाहा, यतेंद्र गुप्ता, राम आशीष सिंह, जनार्दन यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, रामबचन कुशवाहा, मोहन राम, धर्मेंद्र शाह और वकील मल्लाह प्रमुख रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि भाजपादृजदयू की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर लोग कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई, किसान समस्याओं और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर वर्तमान सरकार विफल रही है। कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को जिले के प्रत्येक प्रखंड और पंचायत तक विस्तार दिया जाएगा तथा नए सदस्यों को संगठन में सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम में भोला ओझा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संजय कुमार दुबे, अजय यादव, त्रिज्योगी नारायण मिश्रा, राकेश यादव एवं रविंद्र राय उपस्थित थे।










