युवराज शिवांग विजय सिंह ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों में कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित कर मानवता का संदेश दिया
डुमराँव। डुमरांव राजगढ़ स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में युवराज शिवांग विजय सिंह ने अपने जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर मानवता का संदेश दिया। दिवंगत पिता महाराज चंद्रविजय सिंह की याद में युवराज ने इस वर्ष पारंपरिक जन्मदिन समारोह का आयोजन न कर, अपनी माता महारानी कनिका सिंह और छोटे भाई महाराज कुमार समृद्ध विजय सिंह के साथ जरूरतमंदों की सेवा की। लालगंज कड़वी, चौक रोड, ठठेरी बाजार सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लाभार्थियों ने उन्हें आशीर्वचन और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इससे पहले राज परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर युवराज ने कहा कि डुमरांव राज परिवार हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहा है, विशेषकर शिक्षा, चिकित्सा और कृषि क्षेत्र में। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे अपने पुरखों की परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे। मौके पर समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, अम्बरीष पाठक, रिंकू पाण्डेय, मंटू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।










