श्रद्धा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
बक्सर। श्रद्धा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा में हिदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपचेयरमैन बेबी देवी, श्रद्धा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक रनिरंजन चौबे, उपचेयरमैन प्रतिनिधी, सुनिल मिश्रा के द्वारा फीता काटकर किया गया तत्पश्चात दिप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का आरम्भ किया गया, मेहंदी प्रतियोगिता में कुल ८०० प्रतिभागियो ने भाग लिया प्रतियोगिता का थीम मिथालांचल मेंहदी रखा गया था, जिसमें कुल सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र बैंकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रथम को शिलाई मशीन द्वितीय को मिक्सर मशीन एवं तृतीय को जूसर मशीन दिया गया,। मौके पर अतिथि के रूप में अखिलेशचौबे, सरपंच मनु चौबे, गोपाल पाण्डेय उपस्थित रहे। साथ ही निर्णायक मंडल में जज की भूमिका में क्रमशः निलम कुमारी, गुड़िया राज, रंजना देबी, मिरा देवी आदि मौजूद रहे। संस्था के सदस्य राजेश कुमार, पवन शर्मा, सहिस्ता प्रविण, शम्मा प्रविण, रितिक, जूही, रंफत चेदा आदि मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान छाटे-छोटे नन्हें कालाकाटों के द्वारा रंगरंग कार्यक्रम को भी प्रस्तुत किया गया।










